आयरलैंड में बेरोजगारी 7 साल के निचले स्तर पर

डब्लिन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। आयरलैंड में बेरोजगारी की दर सात साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है और सर्वाधिक बेरोजगारी वाली स्थिति के बाद से अब तक 1,42,000 बेरोजगारों ने नौकरी हासिल कर ली है। यह जानकारी एक आधिकारिक आंकड़े से मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, दीर्घावधि बेरोजगारी दर 5.8 फीसदी से घटकर 4.7 फीसदी पर आ गई है।

आंकड़े के मुताबिक 2015 में रोजगार से जुड़े लोगों की संख्या 2.3 फीसदी या 44,100 बढ़ी।

जनवरी के लिए हालांकि बेरोजगारी की दर को 8.6 फीसदी से संशोधित कर 8.9 फीसदी कर दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार 2018 तक देश में संपूर्ण रोजगार का लक्ष्य हासिल करना चाहती है।

डब्लिन की स्टॉकब्राकिंग कंपनी मेरियन स्टॉकब्रोकर्स के मुख्य अर्थशास्त्री एलान मैक्वे ड के मुताबिक 2016 में बेरोजगार लोगों की संख्या में 50 हजार की और गिरावट का अनुमान है।

उन्होंने कहा, “2016 में औसत बेरोजगारी दर 8.5 फीसदी रहने का अनुमान है, जो 2015 में 9.4 फीसदी रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493