ल्हासा, 19 फरवरी (आईएएनएस)। तिब्बत के ल्हासा में स्थित सबसे पवित्र बौद्ध जोखांग मठ में आग लगने की घटना के बाद यहां सामान्य दिनचर्या शुरू हो गई है। सप्ताहांत में हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।
ल्हासा, 19 फरवरी (आईएएनएस)। तिब्बत के ल्हासा में स्थित सबसे पवित्र बौद्ध जोखांग मठ में आग लगने की घटना के बाद यहां सामान्य दिनचर्या शुरू हो गई है। सप्ताहांत में हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।
एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर के आसपास का बारखोर बाजार भी रविवार को फिर से खुल गया।
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मठ के मुख्य हॉल में आग बुझाने के लिए छोड़े गए पानी के निशानों के अलावा मठ में शनिवार को लगी आग का कोई निशान नहीं नजर आ रहा।
आग लगने का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
जोखांग मठ नियत कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार से 22 फरवरी तक के लिए बंद हो जाएगा।
जोखांग मठ 1,300 वर्ष से अधिक पुराना है और यह कई बौद्ध भिक्षुओं का घर है। यह तिब्बती बौद्ध धर्म में सबसे अधिक प्रतिष्ठित है और यहां हर दिन हजारों तीर्थयात्री आते हैं।
dharmpath.com dharmpath