हरियाणा के शिव मंदिर से 1 करोड़ रुपये का कीमती सामान चोरी

चंडीगढ़, 19 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के पंचकूला जिले में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर से चोरों ने करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण और कीमती सामान की चोरी कर डाली।

चंडीगढ़, 19 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के पंचकूला जिले में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर से चोरों ने करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण और कीमती सामान की चोरी कर डाली।

चोरी की यह वारदात सकेत्री में 18-19 फरवरी की मध्यरात्रि के बीच घटी। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

मंदिर के एक पुजारी ने कहा, “चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ डाला और सोने चांदी के आभूषण और कीमती सामान ले उड़े।”

हरियाणा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यहां से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मंदिर में हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। शिवरात्रि के मौके पर 13-14 फरवरी को इस मंदिर में हजारों श्रद्धालु उमड़े थे।

पुजारियों ने पुलिस को बताया कि मंदिर को चढ़ावे में लाखों रुपये नकद मिले थे, जिसे दो दिन पहले ही बैंक में जमा कराया गया था।

हालांकि, मंदिर का बहुमूल्य सामान और बाद में आया चढ़ावा मंदिर परिसर में ही था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493