आजमगढ़ में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सुबह छह बजे एक 33 वर्षीय युवक की ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि जगदीशपुर निवासी मनोज सोनी (33) शादी-विवाह के अवसर पर खाना बनाने का काम करता था। शनिवार सुबह वह जिले के फूलपुर कस्बा स्थित अपने छोटे भाई राहुल की चाय की दुकान पर पैदल ही जा रहा था। अभी वह पुल के पास पहुंचा ही था कि लखनऊ-बलिया मार्ग पर जिला मुख्यालय से शाहगंज की तरफ जा रहा ट्रक उसे कुचलते हुए आगे निकल गया।

पुलिस के मुताबिक, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493