आजम अदालत में पेश नहीं हुए

उल्लेखनीय है कि आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर के लिए 29 नवंबर, 2015 को रामपुर में अभद्र शब्दों का प्रयोग करने के संबंध में अमिताभ ने सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय ने अमिताभ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आजम खान की टिप्पणी को मानहानिपूर्ण, अपमानजनक और अफवाह फैलाने वाला करार देने वाले आरोपों को प्रथम ²ष्टया सही पाया था, जिसके बाद उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 500, 504 व 505 के तहत समन जारी किया गया था। लेकिन मंगलवार को आजम सीजेएम लखनऊ के समक्ष पेश नहीं हुए।

इस पर सीजेएम (लखनऊ) संध्या श्रीवास्तव ने संबंधित थानाध्यक्ष को आजम खान को जारी समन को तामिला कर न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया और सुनवाई की अगली तारीख 25 फरवरी तय कर दी।

परिवाद के अनुसार, आजम ने रामपुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान अमिताभ के लिए अत्यंत अमर्यादित व अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्हें प्रशासनिक अधिकारी के नाम पर कलंक कहा था, साथ ही उन्होंने आरएसएस के लिए भी बेहद अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493