Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » राज्य का पन्ना » आज उज्जैन के सौभाग्य का सूर्य उदय हुआ : मुख्यमंत्री श्री चौहान

आज उज्जैन के सौभाग्य का सूर्य उदय हुआ : मुख्यमंत्री श्री चौहान

April 7, 2023 9:03 am by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on आज उज्जैन के सौभाग्य का सूर्य उदय हुआ : मुख्यमंत्री श्री चौहान A+ / A-

उज्जैन : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज उज्जैन के सौभाग्य का नया सूरज उदय हुआ है। कभी इस शहर में फैक्ट्री पर फैक्ट्री बंद हो रही थी, लेकिन इस बार एक ही वर्ष में किसी फैक्ट्री का शिलान्यास और लोकार्पण होना अदभुत कार्य है। इस उद्योग से उज्जैन के 4 हजार स्थानीय लोगों को सीधे और 1000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैनवासियों तैयार हो जाओ, उज्जैन में उद्योग और रोजगार की झड़ी लगने वाली है। अब हमेशा यहाँ महाकुंभ जैसा नजारा ही दिखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि होटल उद्योग के लिए भी उद्योगपतियों को उज्जैन आना चाहिए। मध्यम दर्जे की होटल निर्माण के लिए उज्जैन के स्थानीय निवासियों को पहल करना चाहिए।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज उज्जैन के देवास रोड पर 80 करोड़ की लागत से नव-निर्मित बेस्ट लाइफ़स्टाइल एपेरल की वस्त्र निर्माण इकाई का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज जिस उद्योग का लोकार्पण हो रहा है वहाँ काम करने की उम्मीद से आई बहनों की आँखों में चमक है। अब उज्जैन में बना हुआ कपड़ा दुनिया में धूम मचाएगा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के त्रिशूर से उज्जैन आकर श्री रामास्वामी ने फैक्ट्री लगाई है। यह इस बात का संकेत है कि मध्यप्रदेश की धरती पर सभी उद्योगपतियों का स्वागत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूँ कि पूरे हिंदुस्तान के इन्वेस्टर मध्यप्रदेश आए और निवेश करें। मध्यप्रदेश अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय रेल एवं टेक्सटाईल राज्य मंत्री श्रीमती जरदोश ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का सुखद परिणाम मध्यप्रदेश को मिलने लगा है। यहाँ स्थापित हुई टेक्सटाईल इंडस्ट्री से अनेक युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन में भी एक प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा। साथ ही 650 करोड़ रुपए की लागत से उज्जैन के रेलवे स्टेशन का नव निर्माण भी रेल मंत्रालय द्वारा किया जायेगा। इसके टेंडर भी हो चुके हैं।

आज उज्जैन के सौभाग्य का सूर्य उदय हुआ : मुख्यमंत्री श्री चौहान Reviewed by on . उज्जैन : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज उज्जैन के सौभाग्य का नया सूरज उदय हुआ है। कभी इस शहर में फैक्ट्री पर फैक्ट्री बंद हो रही थी, लेकिन इ उज्जैन : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज उज्जैन के सौभाग्य का नया सूरज उदय हुआ है। कभी इस शहर में फैक्ट्री पर फैक्ट्री बंद हो रही थी, लेकिन इ Rating: 0
scroll to top