भोपाल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को भोपाल में रहेंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान में वन समितियों का महासम्मेलन आयोजित होगा। दोपहर ढाई बजे आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के एक लाख से अधिक वन समितियों के सदस्य सम्मिलित होंगे। इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। जंबूरी मैदान में वन समिति के सदस्यों के लिए कवर टेंट लगाए गए हैं। साथ ही बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं मैदान में बड़े-बड़े एलईडी लगाए गए हैं, जिसके जरिए लोग कार्यक्रम को देख सकेंगे।
dharmpath.com dharmpath