विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को 175 साल जेल की सजा, ब्रिटिश कोर्ट का फैसला

ब्रिटेन-विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अमेरिका में प्रत्यर्पित किया जाएगा। ब्रिटेन की कोर्ट ने असांजे को इराक और अफगानिस्तान युद्ध से जुड़ी सीक्रेट फाइल्स छापने का दोषी पाया है। अदालत ने कहा, ‘असांजे को यूएस प्रत्यर्पित किया जाए। जहां उन्हें 175 वर्ष जेल की सजा काटनी होगी।’ अदालत के फैसले के खिलाफ अपील के लिए जूलियन के पास 18 मई तक का समय है। कोर्ट का आदेश ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल के पास जाएगा। पटेल अगर प्रत्यर्पण को मंजूरी देती हैं। तब जूलियन असांजे के वकील फैसले को चुनौती देने के लिए ब्रिटेन हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

अमेरिका जूलियन असांजे पर इराक-अफगानिस्तान युद्ध के दौरान चले सैन्य ऑपरेशन से जुड़ी 50 हजार सीक्रेट फाइल्स को सार्वजनिक करने के आरोप में मुकदमा चलाना चाहता है। असांजे को प्रत्यर्पित करने को लेकर यूएस कई सालों से कोशिश कर रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493