आज मैं जो कुछ हूं मैनचेस्टर युनाइटेड के कारण हूं : रोनाल्डो

मेड्रिड, 1 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि उन्हें एक फुटबाल खिलाड़ी के तौर पर यहां तक पहुंचाने में इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड की सर्वाधिक भूमिका है।

पुर्तगाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रोनाल्डो 2003 में युनाइटेड से जुड़े थे।

2009 में मैनचेस्टर छोड़ने वाले रोनाल्डो ने कहा कि मैनचेस्टर में रहने के दौरान उन्हें पॉल स्कोल्स, गैरी नेविले और रायन गिग्स से उन्हें काफी मदद मिली।

वेबसाइट ‘टाइम्स डॉट को डॉट यूके’ ने शनिवार को रोनाल्डो के हवाले से कहा, “मैनचेस्टर मेरे लिए सीखने की बेहतरीन जगह रही। वहां ऐसे कुछ व्यक्ति हैं जो हमेशा प्रशिक्षण सत्र के लिए एक घंटा पहले ही पहुंच जाते हैं। स्कोल्स और नेविले इसके जीवंत उदाहरण हैं। मेरी निगाह में नेविले बेहद पेशेवर खिलाड़ी हैं। यही कारण है कि ये खिलाड़ी पिछले 10 वर्षो से लगातार शीर्ष स्तर पर खेल रहे हैं।”

रोनाल्डो ने कहा, “खेल प्रशंसक गिब्स को बेहद पसंद करते हैं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। मैं भी प्रशिक्षण के लिए समय से पहले ही पहुंच जाता था। मेरा उन लोगों के साथ अब संपर्क बना हुआ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493