नई दिल्ली-परीक्षाओं को लीक होने से रोकने के संबंध में आया ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ बुधवार को हंगामे के बीच लोकसभा में पास हो गया. गुरुवार को इसे राज्य सभा में पेश किया जाएगा. सरकार दोपहर 2 बजे इसे राज्य सभा में चर्चा के लिए पेश करेगी. यहां इस बिल पर चर्चा होगी और इसे पास करने की कवायद होगी.
देश भर में नीट (NEET) परीक्षा लीक होने को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक महीने से ज्यादा समय तक छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन किया था. 20 जुलाई को संसद में मानसून सत्र की शुरुआत के साथ यह आंदोलन तेज हो गया और आंदोलनकारियों के साथ पुलिस की झड़प भी हो गई. इसके बाद सरकार हरकत में आई और उसने छात्र नेताओं से बातचीत कर इस मामले पर कानून सख्त करने की मांग मानकर इस बिल को संसद में पेश करने का फैसला किया है.
इस सबके बीच बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. बिहार में बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है, जो राज्य सभा सदस्य चुने गए हैं. वहीं मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती बैंक घोटाले के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 के तहत, संविधान के अनुच्छेद 191 (1) (E) के के तहत अयोग्य घोषित होने के चलते यह सीट खाली हुई, जबकि गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट बीजेपी के वरिष्ठ विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हुई.
dharmpath.com dharmpath