दिल्ली-संसद में बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार (31 जनवरी) से होने जा रही है. बता दें कि पिछली साल की तरह देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार (1 फरवरी) को संसद में बजट पेश करेंगी. वहीं, बजट सत्र की शुरुआत से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद को संबोधित करेंगे. जिसके बाद सरकार की ओर से आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा. इसी बीच ये भी माना जा रहा है कि विपक्ष महाकुंभ हादसे और वक्फ संशोधन बिल को लेकर हंगामा कर संसद के बाहर हंगामा भी कर सकता है.
संसद में बजट सत्र की शुरुआत होते ही वित्त विधेयक 2025, वक्फ और बैंकिंग विनियमन अधिनियम में संशोधन और भारतीय रेलवे और भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियमों के विलय समेत 16 विधेयक संसद के बजट सत्र में पेश किए जाएंगे.
dharmpath.com dharmpath