नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने आटोरिक्शा परमिट घोटाले के खिलाफ सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा ने दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय के इस्तीफे की मांग की है।

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और अपने ही समर्थकों के साथ धोखा कर रही है। परिवहन मंत्री गोपाल राय को क्यों नहीं बर्खास्त किया जा रहा?”
उपाध्याय ने शनिवार को कहा था कि आटोरिक्शा चालक आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े समर्थक रहे हैं। अब इन्हें इसी पार्टी की सरकार द्वारा धोखा दिया जा रहा है।
दिल्ली सरकार ने शनिवार को इस मामले में परिवहन विभाग के तीन अफसरों को निलंबित किया था। इन पर आटोरिक्शा के लिए ताजा ‘लेटर आफ इंटेंट’ जारी करने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।
भाजपा के एक अन्य नेता हरीश खुराना ने कहा, “अगर आप सरकार इस मामले में परिवहन विभाग के तीन अफसरों को निलंबित कर रही है, तो इसका अर्थ यह हुआ कि वे जान रहे हैं कि कुछ तो गड़बड़ है। हम चाहते हैं कि केजरीवाल परिवहन मंत्री को भी हटाएं।”
dharmpath.com dharmpath