नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की धर्मपत्नी कमला आडवाणी को मंगलवार सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल लाया गया है।
एम्स के निदेशक एम.सी मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, “हां, आडवाणी जी की पत्नी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतों के चलते मंगलवार सुबह हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
dharmpath.com dharmpath