आडवाणी, स्मृति ने बारिश के बीच किया योग (लीड-1)

शिमला, 21 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश में बारिश के बावजूद योग शिविरों में प्रतिभाग किया।

रविवार सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में आयोजित योग शिविर में सरकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों सहित करीब 1,000 लोगों ने शिरकत की।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रुक-रुक कर पड़ रहीं रिमझिम फुहारों के बावजूद शिविर में भाग लिया। इस मौके पर स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज भी मौजूद थे।

वरिष्ठ भाजपा नेता आडवाणी ने रिमझिम फुहारों के बावजूद पालमपुर शहर में योग शिविर में शिरकत की।

अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने शिमला आए दिल्ली निवासी पर्यटक पंकज सिन्हा ने योग संबंधी कार्यक्रमों के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘क्या शांतिपूर्ण एवं आरामदायक सुबह है।’

राज्य सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, जनता, योग संस्थानों, पुलिस कर्मियों, एनसीसी कैडेट्स, नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) स्वयंसेवकों और नेहरू युवा केंद्र को शामिल कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी।

स्मृति ईरानी ने यहां ऐतिहासिक रिज में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित योग सत्र में भी भाग लिया, जिसमें 500 से ज्यादा लोग पहुंचे।

भाजपा नेता और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रेम कुमार धूमल ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र हमीरपुर शहर में आयोजित एक योग शिविर में भाग लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493