आढ़ती ने पूरे परिवार के साथ खाया जहर, मौत

पुलिस ने कहा कि ककराला के नवलपुरा निवासी आढती 38 वर्षीय अरुण तायल अपनी पत्नी अंजली, बेटे अंशित व शुभम के साथ रहता था। बताया जाता है कि बुधवार की रात अरुण ने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद सभी लोगों ने जैसे ही खाना खाया सबकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अरुण की मौत हो गई। वहीं पत्नी व बेटों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर आढ़ती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि आढ़ती कर्ज से परेशान चल रहा था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493