दीनानगर (पंजाब), 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के दीनानगर में सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में घायल हुए एक पुलिसकर्मी ने बताया कि हमलावर आतंकवादी अंधाधुंध गोलियां चला रहे हैं।
पंजाब पुलिस के घायल पुलिसकर्मी ने अस्पताल ले जाते समय संवाददाताओं से कहा, “हम पर अचानक गोलीबारी हुई। मुझे कंधे पर गोली लगी। वे हर पांच मिनट में अंधाधुंध गोलियां चला रहे हैं।”
आतंकवादियों ने सोमवार सुबह दीनानगर पुलिस थाने में धावा बोला, जिसके बाद थाने में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष और गोलीबारी जारी है।
dharmpath.com dharmpath