आतंकवाद की परछाई पूरी दुनिया पर : मोदी

कुआलालंपुर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां रविवार को कहा कि आतंकवाद अब एक क्षेत्र विशेष की समस्या नहीं रह गई है, बल्कि इसकी परछाई पूरी दुनिया पर छा गई है।

मोदी ने यह बात यहां अपने मलेशिया दौरे के दूसरे दिन 10वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में कही।

उन्होंने कहा, “पेरिस, अंकारा, बेरूत, माली में हुए बर्बर आतंकवादी हमले और रूस के विमान को गिराया जाना (पिछले माह मिस के सिनाई प्रांत में) इस बात का साफ संकेत है कि आतंकवाद की परछाई हमारे समाज और हमारी दुनिया पर फैल गई है, चाहे बात आतंकवादी संगठनों में भर्ती को लेकर हो या फिर निशानों को लेकर।”

मोदी ने कहा, “हमें आतंकवाद को राजनीतिक विचार के पलड़े में तौले बिना इससे लड़ने के लिए नए वैश्विक संकल्प और नई रणनीति तैयार करनी चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493