नेमार में महान बनने के सभी गुण : रोनाल्डो

रियो डी जेनेरियो, 22 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल दिग्गज रोनाल्डिन्हो का मानना है कि स्ट्राइकर नेमार में विश्व का सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी बनने के सारे गुण हैं।

नेमार ने बार्सिलोना के साथ जुड़ने के बाद अब तक खेले गए 15 मैचों में 14 गोल दागे हैं।

एफसी बार्सिलोना की आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किए गए बयान में रोनाल्डिन्हो ने कहा, “नेमारा अद्भुत हैं। वह इस समय विश्व के बेहतरीन ब्राजीलियाई खिलाड़ी हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “एक ब्राजीलियाई को लगातार इतिहास बनाते देखना अच्छी बात है। मुझे लगता है कि वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते हैं। वह एक अच्छे खिलाड़ी व दोस्त हैं और आशा है कि उनके साथ सबकुछ ठीक हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493