मोदी कुआलालंपुर घोषणा हस्ताक्षर समारोह के साक्षी बने

कुआलालंपुर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) समुदाय की स्थापना पर कुआलालंपुर घोषणा से संबंधित हस्ताक्षर समारोह के साक्षी बने।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, “इतिहास निर्माण के गवाह बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान समुदाय की स्थापना की घोषणा के वक्त उपस्थित रहे।”

उन्होंने लिखा, “आर्थिक साझेदारी के लिए मिलकर एक राह तलाश रहे हैं। नेता क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) वार्ता पर संयुक्त बयान के लिए तैयार हुए।”

मोदी इस वक्त 13वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 10वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए मलेशिया और सिंगापुर के पांच दिवसीय दौरे पर हैं।

उन्होंने शनिवार को आसियान के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए एक अरब डॉलर की ऋण सीमा की घोषणा की और आसियान राष्ट्रों के नागरिकों के लिए जल्द इलेक्ट्रॉनिक वीजा उपलब्ध कराने का वादा किया।

मोदी ने वैश्विक निवेश समुदाय से भारत में अपना कारोबार स्थापित करने और भारत के तेज विकास, सुदृढ़ बुनियादी सुविधाओं, सतत सुधारों का लाभ उठाने के लिए कहा। इसके अलावा आसियान के देशों से आतंकवाद का सामना करने के लिए सहयोग बढ़ाने की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493