नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने रविवार को दूसरे कार फ्री डे पर द्वारका में रैली का आयोजन किया।
दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा, “यह दूसरा कार फ्री डे है और हम इस अभियान के समर्थन में द्वारका स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में कार्यक्रम आयोजित कर खुश हैं।”
इस अवसर पर सुबह 8.45 बजे साइकिल रैली आयोजित की गई, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप विधायक आदर्श शास्त्री और परिवहन मंत्री गोपाल राय शामिल थे।
दिल्ली सरकार ने 22 अक्टूबर को राज्य में पहला कार फ्री डे आयोजित किया था।
दिल्ली सरकार ने इससे पहले हर महीने की 22 तारीख को कार फ्री डे के रूप में मनाने का ऐलान किया था।
dharmpath.com dharmpath