आतंकवाद की सफाई कर पर्रिकर अच्छा काम कर रहे : पारसेकर

पणजी, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर आतंकवाद की सफाई कर एक अद्भुत कार्य कर रहे हैं। पारसेकर ने अपनी सरकार के गोवा को साफ करने के मिशन की सराहना की।

पारसेकर ने कहा, “हमने अपनी मिट्टी के सपूत को आतंकवाद की सफाई के लिए भेजा है। वह मोदी जी के सक्षम नेतृत्व में एक अद्भुत कार्य कर रहे हैं। “

पारसेकर ने कहा, “गांधी ने राष्ट्र को सफाई का संदेश दिया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान के जरिए उसे हकीकत में बदलने की कोशिश में हैं। सफाई से समाज के स्वास्थ्य में सुधार आता है। ”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493