आतंकवाद के खिलाफ जंग सर्वोच्च प्राथमिकता : इटली

रोम, 11 मई (आईएएनएस)। इटली का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ जंग हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इटली ने यूरोप में सुरक्षा और सहयोग के लिए संगठन (ओसीएसई) की एक बैठक में यह बात कही।

इटली के राजनयिक विनिसियो माती माती ने ‘द रिवर्स फ्लो ऑफ फॉरेन टेरेरिस्ट फाइटर्स : चैलेंजेज फॉर द ओएससीई एरिया एंड बियॉन्ड’ काफ्रेंस के उद्धाटन के दौरान कहा, “आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

विनिसियो के अनुसार, “हिंसक कट्टरता को रोकने और प्रभावी रूप से विदेशी लड़ाकों की चुनौती से निपटने के लिए ओएससीई सदस्यों के बीच सहयोग जरूरी है।”

उन्होंने कहा कि ओसीएसई देशों को सहयोग और सूचना साझा करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है क्योंकि आतंकवादी संघर्ष क्षेत्रों से ओएससीई क्षेत्रों की ओर लौट रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493