पटना, 11 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम है और चिलचिलाती धूप निकली हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मई के बाद ही राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है।
बिहार की राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, “अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। शनिवार को मौसम में बदलाव के आसार हैं, जिससे राज्य के कछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है।”
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 23.3 डिग्री और पूर्णिया का 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
dharmpath.com dharmpath