समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ओबामा प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर कहा कि गृह सुरक्षा विभाग में उसने नए आतंकवाद रोधी कार्यबल गठित किए हैं, जिसका उद्देश्य आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) व अन्य आतंकवादी संगठनों के उन तंत्रों को बर्बाद करना होगा, जिसकी मदद से वे लोगों को न सिर्फ कट्टरवादी बनाते हैं, बल्कि अपने समूह में ऑनलाइन भर्तियां भी करते हैं।
ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आतंकवाद रोधी अधिकारियों के सिलिकॉन वैली में दर्जनों प्रौद्योगिकी कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात के बाद यह घोषणा की गई है।
गूगल, एप्पल, फेसबुक, ट्विटर व माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों के बैठक में शिरकत करने की पुष्टि हुई है।
इस शीर्ष स्तरीय बैठक का उद्देश्य सोशल मीडिया पर आतंकवादियों की मौजूदगी व इंटरनेट पर उनके द्वारा लोगों की भर्ती को कठिन बनाना है।
dharmpath.com dharmpath