उप्र : अगरबत्ती फैक्ट्री में आग, 1 की मौत

साहिबाबाद के औद्योगिक क्षेत्र साइट 4 स्थित अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री में फैक्ट्री से आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शुरुआत में दमकल की चार गाड़ियों मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन इससे पहले ही आग में फंसे वेल्डिंग टेक्नीशियन सरफराज (25) की मौत हो गई। वहीं 20 कर्मियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

दमकल विभाग के कर्मियों को आशंका है कि वेल्डिंग करने के दौरान निकली चिंगारी से ही आग लगी और सरफराज की जलकर मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493