आतंकवाद के मामलों में भी ऐसी प्रतिबद्धता दिखाएं : दिग्विजय

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि सरकार को आतंकवाद से संबंधित सभी मामलों में ऐसी ही प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए, जैसी मुंबई में 12 मार्च, 1993 को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट के लिए दोषी याकूब मेमन के मामले में दिखाई गई है।

याकूब को फांसी दिए जाने के बाद दिग्विजय ने ट्वीट किया, “मैं आशा करता हूं कि सरकार और न्यायपालिका आतंकवाद से संबंधित सभी मामलों में दोषी की जाति और धर्म से ऊपर उठकर ऐसी ही प्रतिबद्धता दिखाएगी।”

याकूब को महाराष्ट्र के नागपुर केंद्रीय कारागार में गुरुवार सुबह 6.35 बजे फांसी दे दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493