नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को आतंकवाद के खतरे पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि भारत और अन्य देश आतंकवाद को हराने में निश्चित तौर पर कामयाब होंगे।
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को आतंकवाद के खतरे पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि भारत और अन्य देश आतंकवाद को हराने में निश्चित तौर पर कामयाब होंगे।
राष्ट्रपति ने संसद के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद को निश्चित तौर पर हराने के लिए अन्य देशों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय करेगा।
मुखर्जी ने कहा, “मेरी सरकार आतंकवाद से मुकाबले और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ऐसी गतिविधियों के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।”
राष्ट्रपति ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि जम्मू एवं कश्मीर को सीमा पार के आतंकवाद का सामना करना पड़ा है।
मुखर्जी ने कहा कि नक्सलवाद रोकने में काफी सफलता हासिल हुई है और हाल ही में सैकड़ों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
dharmpath.com dharmpath