आतंकवाद दुनिया का सबसे बड़ा शत्रु : ममता

कोलकाता, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पेरिस व बेरूत में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद दुनिया का सबसे बड़ा शत्रु है।

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने ट्वीट किया, “पेरिस व बेरूत में निर्दोष लोगों की जान चली गई। आतंकवाद दुनिया का सबसे बड़ा शत्रु है। मारे गए निर्दोष लोगों व उनके परिजनों के प्रति हम संवेदना जताते हैं।”

मुंबई की तरह फ्रांस की राजधानी में शुक्रवार को किए गए आतंकवादी हमलों में कम से कम 153 लोगों की जान चली गई, वहीं गुरुवार को बेरूत में हुए हमलों में कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई, जबकि 240 अन्य घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493