आतंकवाद फैला रहा इजरायल दूतावास : कल्बे जव्वाद

लखनऊ/बरेली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा है कि भारत में आतंकवाद इजरायल दूतावास फैला रहा है। जव्वाद ने भारत में बढ़ते आतंकवाद पर काफी अफसोस जताया।

बरेली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में आतंकवाद का बढ़ता कारण सऊदी अरब, अमेरिका और इजरायल है। इसमें भी इजरायल आतंकवाद की जड़ है।

शिया धर्मगुरु ने कहा कि भारत में ‘गद्दारों’ ने पठानकोट में हमला करवाया है। अगर हमले में पाकिस्तान शामिल है तो भारत को इसका माकूल जवाब देना होगा।

प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए जव्वाद ने कहा कि मोदी अच्छे शासक साबित हुए हैं। कुछ छुटभैये नेता देश का माहौल खराब करने में जुटे हुए हैं।

जव्वाद ने कहा, “देश के साथ ही प्रदेश में भी सभी नेताओं बयानबाजी पर रोक लगनी चाहिए।” उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने देश के मुसलमानों के साथ भयंकर विश्वासघात किया है।

गौरतलब है कि शिया धर्मगुरु जव्वाद बरेली में आयोजित एक जलसे में शामिल होने पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493