आतंकी हमले अधिक कायराना हो गए हैं : जे शॉन

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। भारतीय मूल के ब्रिटिश गायक जे शॉन महसूस करते हैं कि लोग एक ‘खराब दुनिया’ में रह रहे हैं, जहां आतंकवादी हमले दिन पर दिन अधिक कायराना हो गए हैं।

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। भारतीय मूल के ब्रिटिश गायक जे शॉन महसूस करते हैं कि लोग एक ‘खराब दुनिया’ में रह रहे हैं, जहां आतंकवादी हमले दिन पर दिन अधिक कायराना हो गए हैं।

मैनचेस्टर में 22 मई को अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट में हमले के बाद लंदन इस माह की शुरुआत में आतंकवादी हमलों से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

लंदन में जन्मे जे शॉन का असली नाम कमलजीत सिंह है। उन्होंने न्यूयॉर्क से आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया, “मैं इस बारे में सोच रहा था कि हम इसे कैसे नियंत्रित कर सकते हैं। आतंकवादी हमले लगातार कायराना होते जा रहे हैं। इससे पहले एक नेटवर्क के जरिए लोगों को एकत्र कर हमले की योजना बनाई जाती थी, लेकिन अब एक गाड़ी में बैठकर राह चलते लोगों को कुचला जा रहा है। यह दुख की बात है।”

वह मानते हैं कि अच्छे और बुरे और भयानक लोग पहले से रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया के कारण लोग ऐसे कृत्यों के बारे में अधिक सुनते हैं।

वह आतंकवादी हमलों पर अपनी राय रखते हुए कहते हैं, “अब ऐसे बहुत से लोग हैं, जो दूसरों के कामों को करना चाहते हैं। मैं इसलिए ऐसा कर रहा हूं, क्योंकि मेरा दिन खराब गुजरा या मेरी प्रेमिका मुझसे अलग हो गई। अमेरिका में एक व्यक्ति का अपनी प्रेमिका के साथ संबंध टूट गया और वह सड़क पर जाकर लोगों पर गोलियां चलाने लगा और उसके बाद घटना का सजीव प्रसारण सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। यह खराब दुनिया है जहां हम रह रहे हैं।”

उन्होंने मैनचेस्टर हमले पर कहा, “ग्रांडे के कॉन्सर्ट में बच्चे अच्छा समय बिताने के बाहर निकले थे, लेकिन बाहर बैठे कायरों ने उन्हें मारने का निर्णय कर लिया।”

ग्रांडे ने इस हमले के पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए एक कॉन्सर्ट किया था, क्या वह भी लंदन के लोगों के लिए कुछ इस तरह की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने इस समस्या को उठाने के लिए एक गाना लिखा है, लेकिन एक पॉप स्टार के लिए यह बहुत कठिन है। हम राजनीतिज्ञ नहीं है। अगर हम अपना राजनीतिक दृष्टिकोण रखते हैं तो हमें अपने प्रशंसकों की नाराजगी झेलनी पड़ती है। कोई कहे कि मैं यह नहीं चाहता हूं और अचानक आप जाकर अपने प्रशंसकों के बीच युद्ध छेड़ दें।”

एशियन म्यूजिक अवॉर्ड विजेता जे ने कहा, “मैं यह नहीं चाहता हूं। मैं लोगों को संगीत के जरिए एक अच्छे तरीके से करीब लाना चाहता हूं। इसलिए मैं अपने संगीत में कोई भारी चीज शामिल नहीं करता हूं।”

अपने नवीनतम गीत ‘डू यू लव मी’ के बारे में जे ने कहा, “यह गीत एक सच्ची घटना पर आधारित है। मैं और मेरा मित्र लॉस एंजेलिस में थे। हम रात के दो बजे एक स्टूडियो में थे, सारे लोग जा चुके थे। कुछ काम करने के लिए नहीं था। हम लोगों ने शराब पी रखी थी। मेरा मित्र एक लड़की को यह बोल वॉइस नोट्स में भेज रहा था और मैं हंस रहा था। मैं इन बोल से प्रेरित हुआ।”

सोशल मीडिया से अपने संबंध पर जे ने कहा, “मेरा सोशल मीडिया के साथ खट्टा-मीठा संबंध है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493