ब्रसेल्स, 10 जून (आईएएनएस)। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने शुक्रवार को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे की दोबारा नियुक्ति पर बधाई देते हुए ब्रेक्सिट वार्ता पर जोर दिया।
टस्क ने कहा, “हमारी साझा जिम्मेदारी यह है कि हम यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने पर जल्द चर्चा करें।”
यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर ने शुक्रवार को प्राग में कहा था कि ईयू कल सुबह 9.30 बजे से वार्ता शुरू कर सकता है।
जंकर ने कह, “हमें लंदन से वार्ता में हिस्सा लेने वालों की उम्मीद है। मुझे उम्मीद है कि वार्ता के निष्कर्ष में अब और देरी नहीं होगी।”
थेरेसा मे ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया था कि वह डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (डीयूपी) के साथ मिलकर सरकार का गठन करेंगी।
dharmpath.com dharmpath