‘आतंक की चेतावनी केवल चंडीगढ़ के लिए नहीं’

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। आतंक की चेतावनी विशिष्ठ रूप से केवल चंडीगढ़ के लिए नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, “चंडीगढ़ प्रशासन के एवज में यह स्पष्ट किया जाता है कि दुर्गा पूजा के दौरान सतर्कता बरतने की एक नियमित सलाह आईबी (निगरनी ब्यूरो) की ओर से मिली है।”

उन्होंने आगे कहा कि उक्त सलाह सभी राज्यों के लिए है। खास तौर पर चंडीगढ़ के लिए किसी से कोई सूचना नहीं मिली है।

पहले रपटों में कहा गया था कि संभावित आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ में गुरुवार को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

चंडीगढ़ के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने पहले कहा, “हमने चंडीगढ़ पुलिस को समुचित कदम उठाने को कहा है। हमने सतर्कता बरतने में शहर के निवासियों से सहयोग करने और कोई भी संदिग्ध चीज के बारे में पुलिस को सूचित करने की इच्छा जाहिर की है।”

चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है।

दोनों राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, विधायकों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण लोग शहर में रहते हैं।

सीमांत पश्चिमी कमान का मुख्यालय यहां से 10 किलोमीटर की दूरी पर चंडीमंदिर में स्थित है।

शहर की जनसंख्या 11 लाख है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर से लोग यहां आते हैं।

सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार आतंकी लांच पैडों पर सर्जिकल कार्रवाई किए जाने के बाद सीमावर्ती राज्यों- जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493