आतिशबाजी के प्रयोग को हतोत्साहित करें स्कूल : सिसोदिया

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को शिक्षण संस्थानों से शहर में दिवाली के दौरान वायु और ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए ‘पटाखों को न’ (से नो टू क्रैकर्स) अभियान चलाने की अपील की है।

सिसोदिया ने दिल्ली के 2,000 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इस बारे में पत्र लिखा।

सिसोदिया ने कहा, “वायु और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिवाली पर पटाखों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए दिल्ली सरकार सभी साझेदारों और इको क्लब्स के सहयोग से एक अभियान चला रही है। आपका संस्थान इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।”

सिसोदिया ने कहा, “आपका संस्थान इसके लिए छात्रों की ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागिता के साथ स्ट्रीट प्ले, पद यात्रा, सम्मेलनों और कार्यशालाओं के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर सकता है।”

सिसोदिया ने कहा, “मुझे विश्वास है कि आतिशबाजी रोधी अभियान को सफल बनाने में आपका सक्रिय सहयोग और समर्थन शहर में दीवाली के मौके पर प्रदूषण के स्तर को कम करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493