आत्मदाह के प्रयास में 5 जौहरी गाजियाबाद में गिरफ्तार

गाजियाबाद, 21 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा आभूषणों पर उत्पाद कर लगाए जाने के विरोध में सोमवार को आत्मदाह का प्रयास कर रहे पांच जौहरी गाजियाबाद में गिरफ्तार किए गए। इन लोगों ने पहले आत्मदाह की चेतावनी दी थी।

चेतावनी के मद्देनजर गाजियाबाद के चापला स्थ्ति आभूषण बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे।

इन पांचों जौहरियों ने पहले चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आत्मदाह कर लेंगे। सोमवार को ज्यों ही ये लोग आत्मदाह के लिए निश्चित जगह पर पहुंचे तो पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इन पांचों की पहचान राजकिशोर गुप्ता, रवि वर्मा, हरविंदरसिंह गांधी, विनोद जैन और गौरव गर्ग के रूप में हुई है।

इस बीच स्वर्णकार संघ के महासचिव रवि वर्मा ने कहा कि इस बार जौहरी समुदाय के लोग होली नहीं मनाएंगे और होलिका दहन के दिन केंद्र सरकार का पुतला जलाएंगे।

नई दिल्ली स्थित चाणक्यपुरी थाने में आईएएनएस के साथ बातचीत में वर्मा ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कई अन्य स्वर्णकारों को भी हिरासत में लिया है जबकि वे लोग केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के घर के सामने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

जौहरियों ने अपनी दुकानों का शटर 2 मार्च को ही गिरा दिया था और तब से वे हड़ताल पर हैं। केंद्र सरकार द्वारा आभूषणों पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाए जाने के बारे में जौहरियों का कहना है कि इससे आभूषण कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

वर्मा ने कहा कि वे लोग एक अन्य मुद्दा का भी विरोध कर रहे हैं जिसमें दो लाख की खरीद पर खरीदारों के लिए पैन कार्ड की कॉपी देना अनिवार्य कर दिया गया है।

गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि अतिवादी कदम नहीं उठाने का भरोसा देने पर पांचों जौहरियों को रिहा कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493