आत्महत्या के इरादे से मेट्रो के सामने कूदा बुजुर्ग व्यक्ति

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। द्वारका सेक्टर 7 में दिल्ली मेट्रो के सामने कूद कर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने आत्महत्या करने की कोशिश की, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी दी है।

यह घटना सुबह 10.50 बजे की है।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अनिल मित्तल ने कहा, “पीड़ित की पहचान सुरेंद्र (70) के रूप में हुई है, जो द्वारका निवासी हैं। वह घर से हनुमान मंदिर जाने के लिए निकले थे।”

अधिकारी ने आगे कहा, “सेवानिवृत्त अनुभाग अधिकारी सुरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम उनकी आत्महत्या का कारण जानने का प्रयास कर रहे हैं, फिलहाल वह बेहोश हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493