आदर्श के रूप में खुद को जिम्मेदार मानती हैं क्लॉस

लॉस एंजेलिस, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मॉडल कार्ली क्लॉस का कहना है कि वह खुद को दूसरों के आदर्श के रूप में पाकर खुश हैं और युवा महिलाओं के लिए अच्छा उदाहरण पेश करना वह अपनी जिम्मेदारी समझती हैं।

क्लॉस ने कहा, “मुझे युवा महिलाओं की तरफ अपनी जिम्मेदारी महसूस होती है।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 23 वर्षीया क्लॉस सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और उनको इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करना अच्छा लगता है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं बहुत ज्यादा यात्राएं करती हूं, तो इंस्टाग्राम के माध्यम से मुझे लोगों से अपना काम और दूसरी बातें साझा करना अच्छा लगता है।”

क्लोस ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रतिष्ठित ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के साथ करार तोड़ दिया। इस बारे में उन्होंने पत्रिका ‘ग्लैमर’ को बताया, “मैं नहीं चाहती थी कि 30 साल की हो जाऊं और तब पढ़ाई पूरी करूं, क्योंकि तब मेरे सामने अलग तरह की चुनौतियां होती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493