आदित्य कपूर का नौवीं कक्षा में पहली बार दिल टूटा

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। रोमांटिक किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता आदित्य राय कपूर ने बताया कि नौवी कक्षा में उनका पहली बार दिल टूटा था।

आदित्य ने आईएएनएस को बताया, “मेरा पहला अलगाव तब हुआ जब मैं नौवी कक्षा में था। मुझे याद है ऐसा लग रहा था जैसे सब कुछ खत्म हो गया है और मेरे लिए वो दुनिया खत्म हो जाने जैसा था और ऐसा लग रहा था कि मुझे कभी कोई लड़की नहीं मिलेगी। फिर परीक्षा पास करने के बाद सबकुछ ठीक हुआ।”

अभिषेक कपूर की फिल्म ‘फितूर’ में अभिनेता कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे, वहीं उन्होंने अपनी पहली डेट याद किया।

फिल्म ‘आशिकी 2’ के अभिनेता ने याद करते हुए बताया, “मेरी पहली डेट तब हुई जब मैं स्कूल में था। मुझे याद है मैं उसे बाहर ले गया और हमने सैंडविच खाया क्योंकि हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे लेकिन बहुत मजेदार था।”

आदित्य राय कपूर के कई प्रशंसक हैं जिनमें ज्यादतर महिलाएं शामिल हैं, वहीं उन्होंने अपनी एक प्रशंसक के बारे में बात की।

आदित्य ने कहा, “मुझे याद है ‘आशिकी 2’ के रिलीज होने के बाद, एक कोलकाता की लड़की बिल्डिंग के बाहर छह दिनों से मेरा इंतजार कर रही थी और वो सिर्फ मुझसे मिलना चाहती थी और मैं उससे मिला।”

आदित्य की फिल्म ‘फितूर’ चार्ल्स डिकेंस के उपन्यास ‘ग्रेट एक्सपेक्टेशंस’ से प्रेरित है। यह शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493