जर्मनी में रेल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं

मंगलवार को हुई इस ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों में नौ पुरुष थे, जिनकी उम्र 24 से 59 वर्ष के बीच है।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि फिलहाल एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

स्थानीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है। जांचकर्ता यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि दो रेलगाड़ियों के बीच की भिड़ंत रोकने के लिए डिजाइन की गई स्वचालित सुरक्षा प्रणाली इस दुर्घटना को रोकने में क्यों नाकाम रही।

स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, “हम जांच के शुरुआती चरण में हैं। दुर्घटना के कारणों का पता चलने में सप्ताह से महीने भर तक का समय लग सकता है।” जर्मनी की मीडिया की कुछ पुरानी रिपोर्टों के मुताबिक, यह दुर्घटना मानवीय चूक का नतीजा है।

जर्मनी के परिवहन मंत्री एलेग्जेंडर डॉबरिंट ने बुधवार को कहा कि ट्रेनों के प्रथम तीन ब्लैक बॉक्स से मिली जानकारी में किसी तकनीकी खामी के संकेत नहीं मिले हैं। इसके साथ ही ट्रेनों के बाकी बचे दो ब्लैक बॉक्स की जांच चल रही है।

डॉबरिंट के मुताबिक, घटनास्थल से तीसरा ब्लैक बॉक्स मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493