आदित्य की शादी किसी अभिनेत्री से हो : दादी मां

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-गायक आदित्य नारायण की 95 वर्षीय दादी मां अपने पोते की शादी किसी अभिनेत्री के साथ देखना चाहती हैं।

लोकप्रिय बॉलीवुड गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य अभी बच्चों के एक रियालटी शो “सा रे गा मा पा लिटिल चैम्पस सीजन 6” को होस्ट कर रहे हैं। आदित्य की दादी मां शो के ‘ग्रांडमदर स्पेशल’ एपिसोड में आई थीं।

जी टीवी चैनल द्वारा जारी एक बयान में आदित्य की दादी मां का कहना है, “मैं अपने बेटे उदित को प्यार करती हूं, लेकिन उससे ज्यादा आदित्य को प्यार करती हूं। मेरा पोता बहुत सुंदर है, इसलिए मैं चाहती हूं कि वह एक अभिनेत्री से शादी करे।”

इस प्रोग्राम में बॉलीवुड संगीतकार-गायक-अभिनेता हिमेश रेशमिया, गायिका नेहा कक्कड़ और गायक जावेद अली जज की भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493