थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला हंसी निवासी 65 वर्षीय सूरजमुखी विगत रात्रि अपने घर से सड़क पार कर दूसरी ओर किसी काम से जा रही थी, उसी दौरान अचानक तेजगति से गुजर रही स्कार्पियो गाड़ी के रौंदने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा गाड़ी को पकड़ लिया गया, जिसके साथ मारपीट की गई और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दूसरी घटना में थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव जखारा के समीप बाइक सवार मां बेटे को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार 50 वर्षीय गुड्डीदेवी और उसका पुत्र प्रह्लाद घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
अन्य घटना में थाना फरिहा क्षेत्र के गांव मोहरिया निवासी मनोज कुमार, रामगढ़ क्षेत्र के सैलई निवासी सोपाली, संगीता सहित कई घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath