अब एक्शन फिल्म में दिखेंगे हर्षवर्धन राणे

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ष 2016 में फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने एक एक्शन फिल्म साइन की है।

हर्षवर्धन ने मंगलवार को पेटा वेजन फैशन लुकबुक के अनावरण के मौके पर कहा, “मैं इस बारे में जल्द ही विवरण साझा करूंगा। लेकिन, अभी मैं अपने जीवन के इस चरण से उत्साहित हूं, जहां फिल्म जगत से मुझे पर्याप्त स्नेह मिल रहा है। मैं सच में अपनी अगली कुछ फिल्मों को लेकर उत्साहित हूं।”

पेटा (पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार का पक्षधर संगठन) से जुड़े अभिनेता फैशन के लिए जानवरों को मारने को बेचैन करने वाला मानते हैं।

उन्होंने कहा, “फैशन मजेदार माना जाता है लेकिन फैशन के लिए जानवरों को मारना निश्चित तौर पर मजेदार नहीं है। मैं इससे इसलिए जुड़ा हूं क्योंकि मैं भी जीवित प्राणी हूं और जानता हूं कि चमड़े के लिए जिंदा जानवरों की खाल को नोचना गलत है।”

उन्होंने पशुओं के चमड़े की जगह वैकल्पिक उपाय की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा, “हम जीवित प्राणी को केवल इसलिए मार दे रहे हैं ताकि हम उसे पहन सकें? मुझे लगता है कि नकली लेदर भी सुंदर होता है और लंबे समय तक टिकता है। इसी लेदर को अपनाइये और इस क्रूरता का हिस्सा बनने से बचिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493