आदित्य घोष ओयो होटल्स के दक्षिण एशिया सीईओ नियुक्त

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। लीज्ड, फ्रेंचाइज्ड होटलों, होम्स एवं लिविंग स्पेसेज की चेन ओयो होटल्स ने शुक्रवार को भारत और दक्षिण एशिया के लिए आदित्य घोष को अपना सीईओ नियुक्त किया। वह एक दिसम्बर, 2018 से कार्यभार संभालेंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि घरेलू बाजार-भारत और चीन में विकास को बढ़ावा देने तथा विश्वस्तरीय निवेश को आकर्षित करने के प्रयास में कंपनी ने यह नियुक्ति की है।

ओयो होटल्स एण्ड होम्स के संस्थापक एवं समूह सीईओ, रितेश अग्रवाल ने कहा, “पिछले पांच सालों में ओयो होटल्स एण्ड होम्स ने इंडोनशिया, इंग्लैंड, चीन और भारत सहित सात देशों के 500 से अधिक शहरों में अपना विस्तार किया है। आज हम अपने 12,000 फ्रेंचाइज्ड एवं लीज्ड होटलों तथा 330,000 कमरों के माध्यम से दुनिया भर के मेहमानों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते हैं। इनमें से 5500 से अधिक फ्रेंचाइज्ड एवं लीज्ड होटल और 143,000 कमरे भारत में हैं। इस साल हमारे राजस्व में तीन गुना वृद्धि हुई है।”

उन्होंने कहा, “आदित्य हमारे घरेलू बाजार भारत और दक्षिणी एशिया क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे, हमें विश्वास है कि वे ओयो होटल्स को हॉस्पिटेलिटी उद्योग में नए बेंचमार्क स्थापित करने में सक्षम बनाएंगे।”

ओयो के दक्षिणी एशिया क्षेत्र में वर्तमान में केवल भारत और नेपाल शामिल हैं। आदित्य के नेतृत्व में क्षेत्र के अन्य बाजार भी आने वाले समय में इसमें शामिल किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493