आदित्य नारायण बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे

मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता व गायक आदित्य नारायण एक संगीतमय फिल्म में काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं, जिसमें वह केवल अभिनय ही नहीं करेंगे, बल्कि गीत भी गाएंगे।

आदित्य ने फिल्म ‘रंगीला’ और ‘परदेस’ में बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। 2010 में उन्होंने फिल्म ‘शापित’ से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में कदम रखा। अब वह इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर उत्साहित हैं।

आदित्य ने आईएएनएस से कहा, “अभिनय के बारे में मैं जल्द ही घोषणा करूंगा। मैं यह कह सकता हूं कि यह एक म्यूजिकल फिल्म होगी। मैं इसमें मुख्य भूमिका निभाऊंगा और मैं इसके गीतों को भी आवाज दूंगा। मैं इस परियोजना को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

आदित्य ‘सा रे गा मा पा’ शो से बतौर मेजबान भी वापसी करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं एक दशक से इससे जुड़ा रहा हूं, करीब छह सीजन। इसकी यूएसपी देश की सबसे सर्वश्रेष्ठ संगीत प्रतिभा को ढूंढ़ना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493