बंगाल वैगन निर्माण इकाई में कामबंदी

कोलकाता, 30 जनवरी (आईएएनएस)। शहर के एक वैगन निर्माण इकाई में सोमवार को कामबंदी का नोटिस लगा दिया गया, जिसमें ‘श्रमिकों की हड़ताल की वजह से नुकसान’ का हवाला दिया गया है।

कोलकाता, 30 जनवरी (आईएएनएस)। शहर के एक वैगन निर्माण इकाई में सोमवार को कामबंदी का नोटिस लगा दिया गया, जिसमें ‘श्रमिकों की हड़ताल की वजह से नुकसान’ का हवाला दिया गया है।

हालांकि बेस्को लि. के मजदूर यूनियन ने किसी प्रकार के हड़ताल से इनकार किया है।

यूनियन के एक नेता ने कहा, “प्रबंधन ने इस इकाई को ठेके पर दे दिया था। ठेकेदर हमें रोजाना 157 रुपये की न्यूनतम मजदूरी का भुगतान कर रहा था। कोई हड़ताल तो नहीं हुई, लेकिन हम वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। नोटिस में जो कामबंदी का कारण बताया गया है, वह बिल्कुल गलत है।”

उन्होंने आगे कहा, “प्रबंधन के साथ 17 नवंबर 2016 को हमारी बैठक हुई थी। उन्होंने कहा था कि कंपनी में पुर्नगठन और कर्मचारियों के पुनर्नियोजन की जरूरत है। हम इस पर सहमत थे, लेकिन कहा था चर्चा के बाद ही फैसला लिया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “यूनियन के साथ चर्चा किए बिना ही प्रंबधन ने कर्मियों का तबादला शुरू कर दिया। अब आज (सोमवार) उन्होंने ये नोटिस लगाया है।”

उन्होंने कहा कि इस इकाई में 194 संविदा कर्मी काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी यूनियन ने इसके खिलाफ पश्चिम बंगाल श्रम विभाग का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है और वे इस इकाई में कामबंदी के पक्ष में नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493