आदेश मिलने तक डीएनडी टोल वसूलना जारी रखेगी डीटीसी

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने गुरुवार को कहा कि वह दिल्ली-नोएडा डाइरेक्ट (डीएनडी) फ्लाइवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों से टोल टैक्स वसूलना तब तक जारी रखेगा, जब तक उसे इसे रोकने के लिए आधिकारिक सूचना नहीं मिल जाती।

डीटीसी के उप मुख्य महाप्रबंधक अनुज सिन्हा ने आईएएनएस को बताया, “टोल टैक्स बंद करने के लिए हमें कोई आधिकारिक विज्ञप्ति नहीं मिली है।”

उनकी प्रतिक्रिया तब सामने आई है, जब डीटीसी से नोएडा जाने वाले यात्रियों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए टोल टैक्स देने का विरोध किया है।

डीटीसी बस के कंडक्टर ने कहा कि उन्हें अभी तक टोल टैक्स वसूलना बंद करने का आदेश नहीं मिला है।

उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने डीएनडी पर टोल टैक्स की वसूली बंद करने का बुधवार को आदेश दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493