नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को कहा कि आधार पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत है, और इसे देश के लिए एक त्रासदी बताने की कथित कोशिश के लिए विपक्ष की निंदा की।
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को कहा कि आधार पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत है, और इसे देश के लिए एक त्रासदी बताने की कथित कोशिश के लिए विपक्ष की निंदा की।
राज्यसभा में आधार पर एक अल्पकालिक बहस का जवाब देते हुए सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष का यह भय दूर करने की कोशिश की कि आधार के लिए जुटाए गए बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक आंकड़े लीक हो सकते हैं और उनका दुरुपयोग किया जा सकता है।
प्रसाद ने कहा, “मैं (आधार के बारे में) सभी गलत धाराणाएं दूर करना चाहता हूं। आधार मजबूत, सुरक्षित और पूरी तरह जवाबदेह है।”
उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया इसकी प्रशंसा कर रही है और यदि कोई चीज परिणाम दे रहा है तो उसका सम्मान किया जाना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath