आधुनिक, वैज्ञानिक भारत के सृजन के प्रयास हों : मोदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि नए संकल्प से भारत की छवि को वैश्विक रूप से ऊंचा उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमेशा 21वीं सदी के आधुनिक और वैज्ञानिक भारत के सृजन के प्रयास होने चाहिए।

दयानंद एंग्लो वैदिक (डीएवी) कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा यहां आयोजित ‘नई दिशा, नया संकल्प’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “स्वामी दयानंद आज भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।”

मोदी ने कहा, “हमेशा 21वीं सदी के आधुनिक और वैज्ञानिक भारत के सृजन के प्रयास होने चाहिए। डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति ने स्वच्छ गंगा पहल में अपना सहयोग देने की पेशकश की है। यह ऐसी पहल है जो जनता की भागीदारी के माध्यम से ही सफल हो सकती है।”

उन्होंने कहा कि आर्य समाज की स्थापना आजादी के लिए हुए 1857 के विद्रोह की पृष्ठभूमि में हुई थी। इसने अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई लड़ी और सामाजिक सुधारों के लिए एक बल के रूप में कार्य किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “नए संकल्प से भारत की छवि को वैश्विक रूप से ऊंचा उठाया जाना चाहिए। यही स्वामी दयानंद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डीएवी के छात्रों और पूर्व छात्रों की विशाल शक्ति अगर कुछ मुद्दों पर काम करने का संकल्प ले तो छोटी-सी अवधि में ही वे मिलकर महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।”

प्रधानमंत्री ने युवाओं के लाभ के लिए मुद्रा योजना, स्टार्ट-अप इंडिया और कौशल विकास जैसी विभिन्न सरकारी पहलों के बारे में भी बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493