आनंदीबेन ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की

अहमदाबाद, 10 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार में निकलीं मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की।

उन्होंने यह अपील पटेल समुदाय के आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर की। आंदोलन के नेताओं ने पटेलों से भाजपा के खिलाफ मत देने की अपील की है।

आनंदीबेन ने चुनाव प्रचार की शुरुआत सोमवार को अहमदाबाद के पटेल बहुल बापूनगर और घटलोडिया वार्डो से की।

बापूनगर पटेलों के आंदोलन का केंद्र था। घटलोडिया आनंदीबेन के विधानसभा क्षेत्र में आता है।

चुनाव प्रचार में आनंदीबेन का अगला पड़ाव भाजपा के गढ़ माने जाने वाले खडिया और साबरमती में होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अहमदाबाद के बाहर उनके कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है।

आनंदीबेन ने मंगलवार को पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें यकीन दिलाया कि भाजपा स्थानीय निकाय चुनाव जीतने जा रही है।

उन्होंने कहा कि पटेलों के आंदोलन का निकाय चुनाव में भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सरकार के प्रवक्ता नितिन पटेल ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि निकाय चुनाव में पटेलों के आंदोलन का कोई विपरीत असर नहीं पड़े।”

22 नवंबर को गुजरात के छह नगर निगमों अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर में चुनाव होंगे। इन सभी पर भाजपा काबिज है।

317 नगरपालिकाओं, तालुका पंचायतों और जिला पंचायतों के लिए 29 नवंबर को मत पड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493