आनंद राय की ‘हैप्पी भाग जाएगी’

मुंबई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्लॉकब्स्टर फिल्म ‘तनु वेड्स मनु र्टिन्स’ के फिल्म निर्माता आनंद राय ने अपनी अगली फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

राय ने ट्विटर पर लिखा, “और ‘हैप्पी’ ने अमृसर से अपनी यात्रा की शुरुआत कर दी है।”

‘रांझणा’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ की सफलता के बाद ‘हैप्पी भाग जाएगी’ इरोज के साथ राय की तीसरी फिल्म है।

मुदस्सर अली के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अभय देओल और ‘कॉकटेल’ की अभिनेत्री डायना पेंटी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493