पूर्वात्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने शनिवार को बताया, “04010 आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी पूजा विशेष साप्ताहिक गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से प्रत्येक रविवार 24 सितम्बर व 1, 8, 15, 22 एवं 29 अक्टूबर को तथा 04009 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनस पूजा विशेष साप्ताहिक गाड़ी जोगबनी से प्रत्येक मंगलवार 26 सितम्बर तथा 3, 10, 17, 24 एवं 31 अक्टूबर को चलाई जाएगी।”
संजय ने बताया, “आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी पूजा विशेष साप्ताहिक गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से 23.45 बजे प्रस्थान करेगी। जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनस पूजा विशेष साप्ताहिक गाड़ी जोगबनी से 09.00 बजे प्रस्थान करेगी।”
उन्होंने बताया कि इस विशेष गाड़ी में शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, चेयरकार श्रेणी के चार तथा एलडब्लूएलआरआरएम के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।
dharmpath.com dharmpath